गोरखपुर, मई 10 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर मेहरौली पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार कार और गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब सात बजे बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर कार जा रही थी। इसी दौरान मेहरौली पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए गलत साइड से जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से कार की भिड़ंत हो गई। इससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रैक्टर का पिछला पहिया फट गया और रिम मुड़ गई।कार का एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला। बेलीपार पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने भेज दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली बेलीपार क्षेत्र के महाडीह निव...