फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। गलत संगत में पड़कर छात्र ऑनलाइन गेम खेलने लग गया था। इस लत की वजह से वह मोटी रकम हार गया था। इससे वह तनाव ग्रस्त हो गया था। तनावग्रस्त होने की वजह से उसने अपने घर में गोली मारकर जान दे दी।

परिवार का हाल छात्र द्वारा आत्महत्या करने से उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल छात्र के चाचा भी घर पर मौजूद नहीं हैं। वह अपने काम के सिलसिले में बाहर गए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वह फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। छात्र के दादा सेना में कर्नल स्तर के अधिकारी थे। छात्र के पिता सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत थे। छात्र सेक्टर-छह स्थित जेसी बोस विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था।

पुलिस की जांच पुलिस के मुताबिक, छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह गल...