औरैया, दिसम्बर 30 -- थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना रामदत्त में वोटर लिस्ट में गलत प्रविष्टियों की आपत्ति दर्ज कराने गए एक युवक ने बीएलओ पर मारपीट और गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर जांच कराए जाने और कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी प्रखर पांडे ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में बताया कि वह पंचायत भवन में मौजूद बीएलओ के पास मतदाता सूची में गलत बने वोटों की जानकारी देने और आपत्ति दर्ज कराने गया था। उस समय पंचायत भवन में प्रधानपति यशपाल सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि उसने बीएलओ से गलत वोट हटाने और पात्र लोगों के नाम जोड़ने की बात कही, इसी पर बीएलओ भड़क गया और उसके साथ अभद्रता करते हुए थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसके बाद बीएलओ ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी सांस रुकने लग...