लखनऊ, जनवरी 7 -- केजीएमयू में गलत वीगो लगाने से मरीज की हालत गंभीर हुई थी। जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टरों को मरीज का हाथ काटना पड़ा था। परिवारीजनों की शिकायत पर नर्स पर लापरवाही के लगे गंभीर आरोपों की जांच हुई। जांच में नर्स पर लगे आरोप सच पाए गए। अब नर्स को दोषी मानते हुए चार्जशीट दी जाएगी। हड्डी रोग विभाग में लखनऊ निवासी बुजुर्ग महिला केसरी (60) को अक्तूबर 2025 में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर की सलाह पर मरीज को वीगो के माध्यम से दवा चढ़ाई जानी थी। परिवारीजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स से वीगो लगाने की गुजारिश की थी। आरोप हैं कि बार-बार बुलाने पर भी नर्स जब वह नहीं आई तो तीमारदार उसके केबिन के सामने बैठ गए। इस बात से खफा नर्स ने बुजुर्ग मरीज को वीगो लगाया। इसकी वजह से महिला के हाथ में सूजन आ गई। तीमारदार ने नर्स से हाथ ने सूजन आने की शिकायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.