गलत वंशावली से जाति प्रमाणपत्र बनाने का मामला डीसी के दरबार में पहुंचा
गिरडीह, जून 13 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पड़रिया मुखिया के जाति प्रमाण पत्र का विवाद गहराता जा रहा है। आवेदक शंकर दास, दिलीप दास एवं मुकेश दास ने बीडीओ एवं सीओ को आवेदन देकर मुखिया पर कार्रवाई की मांग की परंतु प्रखंड के अधिकारियों ने इसे हल्के में लेते हुए इसे आपसी विवाद बताकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जिसके बाद आवेदक डीसी के जनता दरबार में पहुंच गए। वहां उन्होंने मामले को रखा और वरीय अधिकारी से जांच की मांग की। डीसी रामनिवास यादव ने आवेदक को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसकी जांच डीपीआरओ एवं बिरनी सीओ करेंगे। यदि मुखिया ने गलत वंशावली का प्रयोग कर जाति प्रमाण पत्र बनाया है तो उनका मुखिया पद भी जाएगा और उनपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। कहा जाति प्रमाण पत्र के लिए वंशावली होना आवश्यक है। किसी के सिर्फ़ कह देने से जाति प्रमाण पत्र नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.