बस्ती, दिसम्बर 18 -- बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने दक्षिण दरवाजा के पास बाइक में कार से ठोकर मारकर घायल करने, इलाज के दौरान घायल की मौत होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में गीता मिश्रा निवासी छितही पोस्ट घोसियारी बाजार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ने बताया कि वह इस समय राजन डिग्री कॉलेज पचपेड़िया के पास रहती हैं। उनका पुत्र उत्कर्ष मिश्र चार दिसंबर को रात करीब 10 बजे बाइक से दक्षिण दरवाजा जा रहा था। इसी दौरान गलत लेन में आ रहे कार ने बाइक में ठोकर मार दिया। हादसे में उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.