बरेली, जून 18 -- नवाबगंज। कस्बे में निकाले गए मोहर्रम के जुलूस को कुछ लोग लेकर गलत रास्ते पर पहुंच गए। जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने जुलूस में शामिल डीजे को कब्जे में लेने के साथ ही दो किशोरों को भी पकड़ लिया। बुधवार की रात कस्बे में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। जिसमें डीजे बज रहा था। कुछ लोग इस जुलूस को कस्बे में ही गलत रास्ते पर ले जाने लगे। जिसका कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीजे को कब्जे में लेने के साथ ही दो किशोरों को भी पकड़ लिया। पुलिस उन्हें लेकर थाने आयी। लेकिन उनके नाबालिग होने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोग जुलूस को गलत रास्ते पर ले जा रहे थे। जुलूस में बज रहे डीजे को कब्जे में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...