सिद्धार्थ, मई 30 -- इटवा। इटवा पुलिस और साइबर सेल टीम की तत्परता से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में गलत खाते में भेजी गई 26 हजार रुपये की धनराशि पीड़िता के खाते में शुक्रवार को वापस करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी मेहनाज पत्नी अलाउद्दीन ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि बुधवार को ऑनलाइन भुगतान के दौरान गलती से 26 हजार रुपये गलत यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो गए। शिकायत के आधार पर इटवा थाने की साइबर सेल टीम सक्रिय हुई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धनराशि को होल्ड कराते हुए वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 58 हजार रुपये प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और बैंकिंग समन्वय के चलते पूरी धनराशि सुरक्षित रूप से पीड़ित...