प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- पट्टी। आम उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए गए स्मार्ट मीटर की गलत रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए शासन की मंशानुरूप पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने मंगलवार को पीड़ित उपभोक्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर शासन स्तर पर कमेटी गठित कर लोगों की समस्याओं का हल और जांच की जा रही है। उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जांच पूरी होने के बाद जो भी उचित होगा शासन स्तर पर कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली के उपभोक्ताओं के गलत बिल को सुधार कर संशोधित भी किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर में हुई गलत बिलिंग के बाद किसी उपभोक्ता की बिजली नहीं कटेगी। उपभोक्ताओं के हितों को लेकर जल्द ही शासन स्...