हरिद्वार, मई 2 -- गलत बातें फैलाने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया और युवक और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर निवासी स्वामी नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को मोहल्ले के कमल नामक युवक ने उनके बेटे प्रतीक के बारे में गलत बातें फैलानी शुरू कर दी। जब प्रतीक ने शांतिपूर्वक इस संबंध में बात करनी चाही तो कमल ने अभद्रता करते हुए उसे धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद कमल अपने 10-15 साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और प्रतीक व उसके दोस्त पर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...