सहारनपुर, अप्रैल 4 -- छुटमलपुर,संवाददाता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जब किसान एक मंच पर आकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा नही होगा तब तक किसान का भला नही हो सकता। उन्होंने किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष जारी रखने और सरकार की नीतियों के खिलाफ लामबंद होने की अपील की है। शनिवार को देहरादून से वापिस लौटते समय गांव हुसैनपुर निवादा में युवा मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी के आवास पर टिकैत ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने और उन्हें संगठन से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आह्वान किया। किसानों को अपनी जमीन और हक के लिए तैयार रहने और सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया।उड़ीसा जैसी घट...