मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर। प्रेमी युगल के बीच बातचीत कराने व उन्हें फरार कराने में भूमिका निभाने वाले युवक को पकड़कर पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। आरोपी एसपी सिटी के पास आपबीती सुनाने के लिए आया था। एक सप्ताह पूर्व छपार क्षेत्र से दो सगी बहनें लापता हो गई थी। दोनों बहनों को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया था, लेकिन परिवार के लोगों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। बुधवार को एक युवक अपनी शिकायत लेकर एसपी सिटी से मिलने आया था। युवक ने स्वयं को दोनों बहनों का भाई बताया। शिकायत करते हुए बताया कि युवतियों के घर से जाने के मामले में पुलिस उसे परेशान कर रही है। एसपी सिटी उसकी शिकायत सुन ही रहे थे, तभी उसके हाथ पर नजर पड़ी तो शिकायती पत्र और उसके हाथ पर नाम अलग लिखा था। संदेह पर उन्होंने युवक को पुलिस कार्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.