गलत नंबर प्लेट लगाने पर 251 वाहनों के चालान
नोएडा, मई 19 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने मंगलवार को गलत नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे 251 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर, पर्थला सिग्नेच ब्रिज सहित कई अन्य जगह वाहनों की जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि मैनुअल तरीके से 2326 और आईएसटीएमएस कैमरों द्वारा 4289 वाहनों के चालान किए गए। ऐसे में मंगलवार को कुल 6615 वाहनों के चालान और 17 वाहन सीज किए गए। हेलमेट न लगाने पर 2265, तेज गति से चलने पर 494, काली फिल्म लगे होने पर 468 और गलत नंबर प्लेट लगे होने पर 251 वाहनों के चालान किए गए। अधिकारियों ने बताया कि चालान के अलावा सेक्टर-10 में लोगों को आईएसआई मार्क हेलमेट का प्रयोग करने, सड़क सुरक्षा-जीवन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.