गलत नंबर पर ट्रांसफर हुई रकम पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना पुलिस की सक्रियता और साइबर टीम के त्वरित प्रयास से यूपीआई लेनदेन के दौरान गलत खाते में पहुंचे 26,510 रुपये पीड़ित को वापस दिलाने में सफलता पाई है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय और साइबर हेल्प टीम ने एक मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ित की धनराशि वापस कराई। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम कर्रीखास निवासी धर्मेन्द्र यादव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 22 मई को यूपीआई के माध्यम से रुपये भेजते समय मोबाइल नंबर गलत दर्ज हो जाने से 26,510 रुपये किसी अन्य व्यक्ति के खाते में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.