फरीदाबाद, मई 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर झाड़सेंतली श्मशान घाट के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विजय कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 25 मई को ड्युटी से लौटते समय वह अपनी बाइक से झाड़सेतली से बल्लभगढ़ की ओर आ रहे थे। जब वह जेसीबी चौक से पहले श्मशान घाट के पास सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सामने से गलत दिशा में आ रहे ट्रक उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वहीं उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीर उसे बल्लभगढ़ के...