गाज़ियाबाद, जून 17 -- लोनी, आयुष गंगवार। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में गलत दिशा से आ रहे ई-ऑटो की टक्कर से युवक घायल हो गया। दिल्ली के कर्दमपुरी निवासी असगर अली ने बताया कि दो जून की सुबह वह लोनी डिस्पेंसरी गए थे। बाहर बाइक खड़ी करने के दौरान गलत दिशा से आ रहे ई-ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। हादसे में उनके दायें पैर की हड्डी टूट गई। इलाज के बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चालक की पहचान के प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- गलत दिशा से आ रहे ई-ऑटो की टक्कर से युवक घायल यह भी पढ़ें- 14 दिन बाद हादसे के मामले में चालक पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...