आगरा, दिसम्बर 13 -- जिले में बढ़ती सड़क हादसे की घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस ने गलत दिशा एवं शराब पीकर वाहन चलाने चालकों पर शिकंजा कसा है। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात एवं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर भी कार्रवाई की है। नियमों के उल्लंघन 292 वाहनों के चालान काटे हैं। सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को कासगंज-सोरों मार्ग, बिलराम गेट चौराहा, हजारा नहर पुल, नदरई तिराहा, एटा रोड स्थित अमरपुर बाइपास पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात प्रभारी ने तीव्र गति में वाहन चलाने पर 9 वाहनों के ऑनलाइन चालान काटे हैं। वहीं एक चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था जिसे सीज किया है। विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर 11 चालकों पर कार...