गुड़गांव, जनवरी 22 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी गुरुग्राम की चमचमाती सड़कों पर गलत दिशा में वाहन चलाना अब केवल एक यातायात उल्लंघन नहीं, बल्कि एक जानलेवा महामारी का रूप ले चुका है। ट्रैफिक पुलिस के ताजा और चौंकाने वाले आंकड़ों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब केवल आर्थिक जुर्माना या चालान काटने से काम नहीं चलेगा,जो लोग दूसरों की जान जोखिम में डालेंगे। उन पर अब सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। 15 चालकों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले नए साल पर गुरुग्राम पुलिस की सख्ती अब गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ बरतनी शुरू कर दी है। गुरुग्राम पुलिस ने गलत दिशा में ...