गलत दिशा में वाहन चलाने पर 65 पर मुकदमा
नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को विशेष अभियान के तहत गलत दिशा में वाहन चलाने, अनधिकृत काली फिल्म लगाने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 65 चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और 7549 के चालान काटे गए। इसके अलावा अनधिकृत काली फिल्म लगे 785 वाहनों और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 471 मामलों में कार्रवाई की गई
विशेष अभियान का विवरण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख सड़कों, हाईवे, व्यावसायिक केंद्रों, मनोरंजन क्षेत्रों और दुर्घटना वाले स्थानों सहित कई इलाकों में एक साथ अभियान चलाकर कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की सार्वजनिक सुरक्षा से समझौता करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.