नोएडा, जनवरी 9 -- नोएडा। जिले में शुक्रवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान गलत दिशा में दौड़ रहे 12 वाहनों के चालान किए गए। प्रवर्तन टीम के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। इसमें सभी तरह के वाहन शामिल थे। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। ऐसे में वाहन चालकों से 45 दिन के लिए वाहन चलाने का अधिकार छिन जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...