सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद पुलिस की तरफ से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क मोड़ सपा तिराहा पर यातायात जागरूकता सेल्फी स्टेशन/फोटो बूथ स्थापित कर आमजन को गलत दिशा में ड्राइविंग के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान रॉंग साइड ड्राइविंग चैंपियन, गलत साइड हादसे की फास्ट ट्रैक टिकट, भइया, सड़क शॉर्टकट नहीं होती, गलत दिशा में गाड़ी, सही दिशा में शर्मिंदगी, मेरी जल्दी किसी की जिंदगी से बड़ी नहीं और जिंदगी फिल्म नहीं है, रीटेक नहीं मिलेगा जैसे आकर्षक संदेशों के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़े...