गलत दिशा में कार दौड़ाई, रोकने पर सिपाही को पीटकर वर्दी फाड़ी, लखनऊ में गजब दबंगई
लखनऊ, अगस्त 25 -- राजधानी लखनऊ में कार सवारों की गजब दबंगई देखने को मिली है। बाराबिरवा चौराहे पर रांग साइड कार दौड़ा कर यातायात बाधित कर रहे दबंगों को ट्रैफिक सिपाही ने रोका तो दबंगों ने जमकर अराजकता की। कार से उतरकर सिपाही से पहले धक्का मुक्की की, फिर भरे चौराहे पर उसकी वर्दी फाड़ दी और जमकर पीटा। पुलिसकर्मी पकड़ने दौड़े तो सिपाही को धक्का देकर कार सवार भाग निकले। सिपाही की तहरीर पर कृष्णानगर पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर तीनों दबंगों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। ट्रैफिक पुलिस लाइन से सिपाही जसवंत यादव रविवार शाम करीब 4:30 बजे बाराबरिवा चौराहे पर यातायात संचालन कर रहे थे। जसवंत के मुताबिक इस बीच गुजरात नंबर की कार बदनाम लड्डू की ओर से एकाएक निकलकर चौराहे से आलमबाग की ओर जा रही थी। कार में तीन युवक सवार थे। रांग साइड कार निकलने से याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.