हापुड़, फरवरी 15 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के सिमरौली में रविवार रात को गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो ने एक गाड़ी में टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात एक ग्रैंड विटारा गाड़ी हापुड़ से गढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह सिमरौली पहुंची तो उसी दौरान गलत दिशा में आ रहे ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी, कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहनों का जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि एक युवक ऑटो के अगले हिस्से का कांच तोड़कर उसमें लटक गया और एक युवक सड़क पर आकर गिर गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस को गलत दिशा में आने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.