गाज़ियाबाद, मार्च 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर की तरफ से गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने सिद्धार्थ विहार कट के पास एक स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार गिरकर घायल हो गए। इस मामले में पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दिल्ली के कर्ण विहार में रहने वाले प्रदीप प्रसाद ने शिकायत देकर बताया है कि 27 फरवरी को वह अपनी स्कूटी से दिल्ली से लालकुआं की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सिद्धार्थ विहार कट के पास पहुंचे तो विजयनगर की तरफ से गलत दिशा में आती तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह स्कूटी से गिर कर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। साथ ही स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.