गाज़ियाबाद, दिसम्बर 31 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने सवारी के इंतजार में खड़े युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी चालक ने इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। जिसके बाद उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बनवारी नगर सिहानी चुंगी निवासी देवाशीष का कहना है कि 12 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह सिहानी चुंगी के पास खड़े होकर पुराना बस अड्डा जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल होकर वह मौके पर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत पहुंचे और उन्हें कैलाश अस्पताल ले जाया गया। देवाशीष का आरोप है...