गुड़गांव, अप्रैल 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने गलत दिशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देश पर एक मार्च से 31 मार्च 2026 तक चले विशेष अभियान में 13,472 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इन चालानों के जरिए कुल 73 लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जीएमडीए की क्रेनों की मदद से नो-पार्किंग और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को लगातार टो किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...