बरेली, दिसम्बर 23 -- बरेली। डीएम ने मिथिलापुरी निवासी ठेकेदार नीरज भाटिया का हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया है। नीरज राज्य और केंद्र सरकार के टेंडर प्राप्त कर ठेकेदारी करता है। उसने पांच अप्रैल 2023 को हैसियत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। 20 अप्रैल 2023 को 22 लाख रुपये की हैसियत का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि नीरज ने तथ्यों को छुपाते हुए गलत दस्तावेज लगाकर आवेदन किया था। इस पर हैसियत प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। उक्त हैसियत प्रमाण पत्र का प्रयोग पूर्व में और भविष्य में अवैध होगा। यदि कोई देयता हैसियत प्रमाण-पत्र के बावत बनती है तो उसे नीरज भाटिया से वसूल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...