प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए फर्जी दस्तावेज लगाकर जिले में 61,564 लोगों ने आवास मांगा। जब सॉफ्टवेयर पर आवेदन अपलोड किए गए तो एआई से फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। इसका भौतिक सत्यान किया गया तो अब तक 46,735 नाम हटाए जा चुके हैं, शेष का सत्यापन जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को सरकार की ओर से मकान बनवाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। तमाम लोगों के पास मकान हैं वो भी अपने आवेदन करते हैं। आवेदन के साथ अपनी स्थिति को भी फोटो के रूप में दिया जाता है। पीडीडीआरडीए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि जब सॉफ्टवेयर में इसे अपलोड करने का काम शुरू हुआ तो एआई बेस्ड सॉफ्टवेयर में 61 हजार 564 आवेदनों को संदिग्ध दिखाया गया। मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो एआई की बात सही सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.