भागलपुर, अप्रैल 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में बुडको की ओर से बिछाई गई पाइप लाइनों में बरती गई अनियमितता को लेकर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि बुधवार को ही हिन्दुस्तान अखबार ने नालों के ऊपर और सड़क पर जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम एक्शन में आया है और नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने इसको लेकर पत्र जारी किया है। नगर आयुक्त ने बुधवार को सभी कनीय अभियंताओं को अपने आवंटित वार्डों में पाइप लाइनों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त को सूचना मिली है कि कई स्थानों पर पाइप लाइनें सड़क और नालों के ऊपर बिछाई गई हैं, जो निर्धारित मानकों के विरुद्ध है। इससे न केवल लीकेज का खतरा है, बल्कि पेयजल में संक्रमण फैलने की भी प्रबल संभावना है। नगर आयुक्त की ओर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.