सीतापुर, जनवरी 7 -- लहरपुर, संवाददाता। लहरपुर के दारानगर के ग्रामीणों ने उसडीएम को पत्र देकर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गलत ढंग से काटे जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को दारानगर के सागरी, प्रदीप, मनोज रामसागर, राम लली, पूजा, चंद्र रानी, संदीप, रंजीत आदि ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत में मतदाता सूची का जो सर्वे हुआ है उसमें जिन लोगों का नाम 2021 की मतदाता सूची में दर्ज है उनमें से भी लगभग 42 लोगों के नामों को काट दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गलत पुनरीक्षण किया गया है। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में काटे गए हैं वह सभी जीवित व्यक्ति हैं। ग्रामीणों ने मामले जांच करा कर मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की मांग की गई है। ग्रामीणों के मुताबिक एसडीएम ने जांच करा कर कार्रवाई किए जाने का आश्वा...