गोपालगंज, जनवरी 29 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोटनरहवां गांव की एक महिला को जब स्थानीय पुलिस से न्याय नहीं मिला तो उसने एसपी और डीएम का दरवाजा खटखटाया। पीड़िता जिवित देवी ने आवेदन में बताया कि उनके पति रामसागर भगत का निधन कोरोना संक्रमण के दौरान हो गया था। पति की मौत के बाद वह लगातार बीमार रहने लगीं। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर आसपास के कुछ लोग इलाज कराने के बहाने उन्हें गोपालगंज ले गए और अचेत अवस्था में फर्जी तरीके से दो कट्ठा जमीन लिखवा ली। बाद में आरोपित लोग उन्हें उसी के घर से जबरन निकालने लगे। साथ ही बकरी और गाय बेचकर घर में रखे 60 हजार रुपए भी चोरी कर लिए। घटना की शिकायत पहले गोपालपुर थाना में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने एसपी और डीएम से न्याय की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...