जहानाबाद, नवम्बर 27 -- अरवल, निज संवाददाता। पैसा लेकर फर्जी तरीके से जमीन निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री करने के मामले में आरोपी दो लोगों को सदर थाने की पुलिस टीम ने लेखा बीघा के टोला सवनपुरा से गिरफ्तार किया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि लेखा बीघा गांव निवासी चंद्रिका यादव से पैसा लेकर फर्जी तरीके से निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री की गयी थी। इस मामले में वर्ष 2023 में चंद्रिका यादव के द्वारा सदर थाने में केस दर्ज कराया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। सदर थाने के गुप्त सूचना मिला कि आरोपी घर पर आया हुआ है। तभी सदर थाना अध्यक्ष अपने पूरी टीम के साथ सवनपुरा गांव में छापेमारी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज यादव एवं रामनारायण सिंह है। दोनों सवनपुरा गांव के निवासी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.