रांची, मार्च 7 -- मांडर, प्रतिनिधि। नरकोपी थाना क्षेत्र के मंदरो निवासी आरिफ अंसारी ने अपने वाहन का गलत तरीके से चालान काटे जाने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर 2025 को मांडर के प्रेरणा हीरो शोरूम से स्प्लेंडर प्लस बाइक (जेएच 01 जीएच 4821) खरीदी थी। उनके वाहन पर 10 दिसंबर 2025 और 2 मार्च 2026 को चालान काटा गया, जबकि उस स्थान पर उनकी बाइक गई ही नहीं थी। चालान की तस्वीर में नंबर उनकी बाइक का है, लेकिन वाहन दूसरी कंपनी का दिख रहा है। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...