खगडि़या, जुलाई 5 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के महेशखूंट से सहरसा जिले के बोर्डर तक लंबी एनएच 107 टू वे है लेकिन एनएच 31 कम चौड़ी है। एनएच 31 पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। वाहन को दूर तक जाना होता है। जल्दबाजी जानलेवा साबित हो रही है। जिले के बेगूसराय के बॉर्डर से भागलपुर जिले के जोड़ने वाली एनएच 31 पर कई ब्लैक स्पॉट है। जहां नियमित अंतराल पर वाहनों दुर्घटनाग्रस्त होती है और लोगों की जानें जाती हैं। इन दुर्घटनाओं का मुख्य वजह रांग साइड ओवरटेक करना है या फिर जल्दबाजी में ओवरटेक। ऐसे में कईबार दुर्घटनाएं हुई और बड़ा हादसा भी हुआ है। बताया जा रहा है कि मई माह में मानसी के निकट टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सात लोगों की जान जाने की घटना में भी जल्दबाजी में किए गए ओवरटेक के कारण ही इतना बड़ा हादसा हुआ था। बताया जा रहा है कि एनएच 31 प...