आरा, जुलाई 23 -- आरा। पंजाब नेशनल बैंक के वर्कमैन कैडर के कर्मचारियों का गलत तरीके से ट्रांसफर किये जाने के विरोध में आज शुक्रवार को कर्मी धरना देंगे। एसोसिएशन ऑफ पंजाब नेशनल बैंक इंप्लाइज की ओर से शुक्रवार की शाम 5:30 में मंडल कार्यालय धरना का आह्वान महासचिव सत्येंद्र पांडे की ओर से किया गया है। उन्होंने बताया कि मंडल कार्यालय आरा के एचआरडी मुख्य प्रबंधक ने बैंक के नियमों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कई कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी के खिलाफ आज धरना का आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...