नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नोएडा में मजदूरों के हिंसक आंदोलन पर सम्वर्धना मदरसन इंटरनेशनल ने सोमवार को सफाई दी है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह जो आंदोलन चल रहा है उसके पीछे कई वजहें हैं। कंपनी के मुताबिक इस आंदोलन का असर उनके काम-काज पर नहीं पड़ा है। स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कंपनी ने कहाकि फिलहाल जो आंदोलन चल रहा है, वह खासतौर पर किसी एक कंपनी से जुड़ा हुआ नहीं है। गलत सूचना को बताया वजहकंपनी के बयान में कहा गया है कि यह नोएडा और कुछ अन्य शहरों में कई उद्योगों को प्रभावित करने वाला एक व्यापक श्रम मुद्दा है। इसके पीछे की वजह, वेतन संशोधनों के बारे में फैलायी जा रही गलत जानकारी है। बयान के मुताबिक सभी काम-काज कानूनों के अनुरूप चल रहे हैं और कंपनी पर कोई महत्वपूर्ण असर नहीं पड़ा है। कंपनी ने बताया कि हमारे कर्मचारिय...