रांची, सितम्बर 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने राज्य के दो फार्मेसी इंस्पेक्टर को गलत जांच रिपोर्ट पेश करने पर दो साल के लिए डिबार कर दिया है। फार्मेसी इंस्पेक्टर फैजी मुजफ्फर और आशीष सरकार दोनों को पश्चिम बंगाल के प्रुडेंशियल फार्मेसी कॉलेज डेबरा की जांच की जिम्मेवारी मिली थी। दोनों ने जो रिपोर्ट पीसीआई को सौंपी उसके खिलाफ संबंधित कॉलेज ने शिकायत दर्ज करा दी, जिसके बाद पीएचसी कमेटी गठित की गई। पीसीआई व दोनों फार्मेसी इंस्पेक्टरों के रिपोर्ट में अंतर मिला। पीएचसी कमिटी ने अपने रिर्पोट में बताया कि जो सुविधाएं और फैसिलिटी संबंधित कॉलेज में उपलब्ध है रिपोर्ट उससे भिन्न है। वहीं, फार्मेसी इंस्पेक्टर फैजी मुजफ्फर ने बताया कि शोकॉज के बाद दिल्ली बुलाकर पूछताछ की गई थी। हमने ये कहा कि अगर हम गलत है तो पिछले साल किस आध...