गलत जवाब पर तनाव नहीं, गलती दूर करने की जिद पैदा करें : डीएम
लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- लखीमपुर, संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। उन्होंने मंच पर बोलने के डर, पढ़ाई में एकाग्रता और सवालों के गलत उत्तर आने पर तनाव जैसे विद्यार्थियों के सवालों का सहज अंदाज में जवाब दिया। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र व प्रधानाचार्य डॉ. जगत प्रकाश सिंह की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
निजी संवाद का महत्व डीएम ने कहा कि संवाद कभी एकतरफा नहीं हो सकता। बच्चे जब तक सवाल नहीं पूछेंगे, तब तक संवाद और शिक्षा दोनों अधूरे रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मन में चल रहे सवाल, समस्याएं और भविष्य के सपने बिना झिझक साझा करें। एक छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.