गुड़गांव, फरवरी 5 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी में कैमरों के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन पोस्टल चालान को लेकर अक्सर वाहन चालकों को तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ता था। कभी नंबर प्लेट गलत पढ़ने तो कभी किसी और की गलती का खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ता था। आमजन की इसी समस्या को देखते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने गलत चालानों के ऑनलाइन समाधान के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के चौक-चौराहों पर लगे हाई-टेक कैमरों के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाते हैं। कई बार तकनीकी कारणों से कैमरा नंबर प्लेट को सही से नहीं पढ़ पाता, जिससे चालान का एसएमएस गलत वाहन मालिक के पास चला जाता है। ऐसी शिकायतों के निवारण के लिए अब एक पारदर्शी सिस्टम बनाया गया है। 10 दिन का ग्रिवियेंस पीरियड यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.