मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामेश्वर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा बुधवार को जीवनशैली से जुड़ी विभिन्न बीमारियां, कारण और विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर की अध्यक्षता में किशोरी सिन्हा सभागार में हुई।मुख्य अतिथि आसव हॉस्पिटल के रीढ़, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां मुख्यतः गलत खानपान, शारीरिक निष्क्रियता, धूम्रपान और अत्यधिक तनाव के कारण होती हैं। कार्यक्रम में संगोष्ठी के संयोजक एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शारदानंद सहनी, डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. संदीप कुमार सिंह, डॉ. बादल कुमार, डॉ. गोवर्धन, डॉ. उपेंद्र प्रसाद, डॉ. अभिनय कुमार, डॉ. माहेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ....