इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा। थाना बकेवर साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए गलत खाते में ट्रांसफर हुए 33 हजार रुपये शिकायतकर्ता को वापस कराए। रुपये वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया। कालिका मोहाल लखना निवासी रोशनी पुत्री वीरु ने थाना बकेवर साइबर सेल में शिकायत दी थी कि उनसे गलती से 33 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने संबंधित खाते की जानकारी जुटाकर खाताधारक से संपर्क स्थापित किया और पूरी धनराशि वापस करा दी। यह भी पढ़ें- गलती से दूसरे के यूपीआई पर भेजा गया 25 हजार रूपये किया बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...