कुशीनगर, अप्रैल 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम एसपी केशव कुमार ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ चौकी इंचार्ज व सिपाही को गलत कार्यशैली व भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर सीओ अपराध को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।पडरौना कोतवाली के सिधुआ पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज अखिलेश त्रिपाठी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक चौकी इंचार्ज की कार्यशैली गलत होने तथा चौकी परिसर में एक व्यक्ति की पिटाई कर बैठाने के मामले में कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि दो लोगों के विवाद में बिना कार्रवाई किए चौकी इंचार्ज ने तीसरे व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। इसके अलावा कुछ दिन पूर्व एक दूसरे मामले में लेनदेन की बात सामने आई थी।इसे एसपी ने गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.