मैनपुरी, जुलाई 22 -- ब्लॉक करहल के ग्राम नौरमई स्थित चिकित्सक द्वारा गलत उपचार से गर्भावस्था की हालत बिगड़ गई। उसका गर्भपात हो गया। जिससे पीड़ित व उसके परिवारीजनों के चिकित्सक के खिलाफ रोष व्याप्त है। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। इटावा जनपद के ग्राम नगला केहरी निवासी राहुल कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत की। बताया कि बीते 27 जून को उसकी गर्भवती पत्नी को तेज बुखार आने पर ब्लॉक करहल के ग्राम नौरमई स्थित डा. शिवराज सिंह शाक्य से उपचार कराया था। चिकित्सक ने एक सप्ताह की दवाई दी। दवा के सेवन करने के बाद पत्नी की हालत सुधरने की बजाए बिगड़ती चली गई। इस दौरान उसकी गर्भावस्था प्रभावित हुई और उसका गर्भपात हो गया। हालत गंभीर होने पर उसने पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख...