गंगापार, सितम्बर 24 -- हंडिया थाना क्षेत्र के किचकीला गांव निवासी महिला ने इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हाथ काटे जाने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक एवं कंपाउंडर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) प्रयागराज की जांच आख्या का हवाला देते हुए इलाकाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। किचकिला गांव निवासी जयराजी देवी पत्नी स्वर्गीय शीतला प्रसाद ने हंडिया थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके अनुसार 19 अप्रैल 2026 को पेट में दर्द होने पर वह कनकपुर नटवा चौराहा स्थित एचएल पटेल हॉस्पिटल एवं सुगना हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में इलाज कराने गई थीं। तहरीर के मुताबिक वहां चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉ. चं...