हरदोई, मार्च 12 -- पचदेवरा। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के हथौड़ा चौराहे पर संचालित एक क्लीनिक के संचालक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी के पास मान्य मेडिकल डिग्री न होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्राम हथौड़ा निवासी बृजेश सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि हथौड़ा चौराहे पर एक क्लीनिक पर 16 फरवरी को बुखार आने पर उन्होंने वहां से दवा ली थी। आरोप है कि दवा के साथ एक इंजेक्शन भी लगाया। इसके कुछ देर बाद दवा का रिएक्शन हो गया और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत की तो आरोपी ने गाली-गलौज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.