फिरोजाबाद, मार्च 27 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में बुखार आने पर महिला को परिजन एक चिकित्सक की क्लीनिक पर लेकर गए। चिकित्सक ने दो इंजेक्शन लगा दिए। महिला बेहोश हो गई। चिकित्सक क्लीनिक से भाग गया और महिला की कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना रामगढ़ में दलवीर सिंह पुत्र जगदीश चंद्र निवासी भीकनपुर मेघपुर ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है कि उसकी पत्नी रेखा देवी की तबियत खराब होने पर वह 18 फरवरी को डा जितेंद्र पुत्र रामगोपाल निवासी भीकनपुर मेघपुर के डा पवन नामक क्लीनिक पर लेकर गया। डा जितेंद्र ने पत्नी को देखा और बुखार होने की बात कहते हुए दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद रेखा की तबियत खराब होने लगी। वह बेहोश हो गई तो डा जितेंद्र अपने क्लीनिक से भागने लगा और कहा कि रेखा को संक्रमण फैल रह...