कानपुर, अप्रैल 12 -- चकेरी, संवाददाता। मंगला विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने की बात कही। फिर आईसीयू में शिफ्ट कर और दो लोगों द्वारा सीपीआर देने से महिला की मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा कर मुआवजे की मांग की। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले वह महिला को दूसरे अस्पताल लेकर गये थे। जहां के कर्मचारी ने उन्हें यहां पर भर्ती करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह से शांत कराया। सरसौल के बौसर गांव निवासी सुनील वर्मा बाइक मकैनिक हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी 35 वर्षीय पत्नी सुनैना वर्मा को रविवार सुबह पेट दर्द हो रहा था। परिजन सुनैना को लेकर नर्वल मोड़ स्थित एक अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद अस्पताल के कर्मचारी ने यहां पर कोई स्टाफ न होने की बा...