हमीरपुर, मई 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अभिषेक गोयल और एसपी मृगांक शेखर पाठक ने जन समस्याएं सुनी। इस मौके पर गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने वाले लोदीपुर गांव के लेखपाल को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। समाधान दिवस में 72 शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण हुआ। सर्वाधिक शिकायतें पेयजल व स्मार्ट मीटर से संबंधित रहीं।पेयजल से जुड़ी शिकायतों पर डीएम ने नमामि गंगे के सहायक अभियंता अनुराग सिंह पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर गांवों में जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस : अनुपस्थित रहने पर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण स्मार्ट मीटरों से हो रही समस्याओं को उपभोक्ता...