पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर को गलत आचरण के आरोप में शिक्षण कार्य से तत्काल प्रभाव से अलग करते हुए कॉलेज कैंपस से बाहर कर दिया गया है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने उनके गलत आचरण के विरुद्ध आवेदन देकर कारवाई की मांग की थी। कॉलेज प्राचार्य डॉ जेएस राव ने बताया कि कॉलेज की कुछ छात्राओं ने एक असिस्टेंट प्रोफेसर के विरुद्ध गलत आचरण की शिकायत की थी। शिकायत के आलोक में कमेटी गठित कर अविलंब प्रोफेसर को शिक्षण कार्य से मुक्त करते हुए कॉलेज कैंपस से बाहर कर दिया गया है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि मंगलवार को देर रात में मेडिकल कॉलेज निवास करने वाले विद्यार्थियों को देखकर संबंधित प्राध्यापक ने गलत आचरण शुरू कर दिया है। इसे गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों ने इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.