सीतापुर, मार्च 7 -- महोली, संवाददाता। विकासखंड महोली के रायपुर में आंगनबाड़ी परिसर में लगे नल के खराब होने के चलते पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन की। वही जिम्मेदार ग्राम सचिव ने नल ठीक कराने की जगह शिकायत में फर्जी आख्या लगाकर निस्तारण कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडीओ की पुस्टि हिन्दुस्तान अखबार नही करता है। विकासखंड महोली के रायपुर में आंगनबाड़ी के सामने लगे हैंडपंप में पीला पानी आने को लेकर ग्राम पंचायत के निवासी छोटेलाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत 92615400012796 करके नल मरम्मत कर जाने की मांग किए थे जिसके सापेक्ष में रायपुर की ग्राम पंचायत सचिव कीर्ति वर्मा ने शिकायत के निस्तारण पर झूठी आख्या लगाकर मरम्मत और क्रियाशील होने की ब...